दुधि: दुद्धी में प्रेम के लिए परिवार की कुर्बानी, शादीशुदा जोड़े ने मंदिर में की शादी, महापंचायत ने किया समाज से बहिष्कृत
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के दुद्धी में समाज को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है।विंढमगंज थाना क्षेत्र के धरती डोलवा गांव में चार बच्चों के पिता संजय पासवान ने, चार बच्चों की मां ललिता देवी से एक मंदिर में शादी कर ली।जिसका वीडियो भी शूट कराया।वीडियो वायरल होने के बाद समाज मे आक्रोश व्याप्त है। दोनों पहले से शादीशुदा थे।