मुरैना नगर: पन्नू का पुरा में जहरीली दवा पीने से सटरिंग मजदूर की मौत, पुलिस जांच में जुटी
मुरैना जिले के जौरा थाना क्षेत्र के पन्नू का पुरा गांव निवासी 30 वर्षीय संजय कुशवाहा ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीली दवा पी ली। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जौरा अस्पताल ले गए,जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।