डुमरा: सीतामढ़ी में आनंद मोहन गरजे, बोले- जदयू थैली की पार्टी, नीतीश कुमार को जिंदा दफन कर दिया गया
सीतामढ़ी में गरजे आनंद मोहन, बोले जदयू थैली की पार्टी बन गई, नीतीश कुमार को जिंदा दफन कर दिया गया पत्नी जदयू से सांसद, बेटा विधायक… फिर भी पार्टी लाइन से अलग दिखे बाहुबली नेता आनंद मोहन। सीतामढ़ी में महाराणा प्रताप प्रतिमा अनावरण बैठक में पहुंचकर उन्होंने जदयू और भाजपा पर जमकर निशाना साधा।