दमोह: जिला अस्पताल में निःशुल्क शव वाहन सेवा उपलब्ध होगी- दमोह कलेक्टर ने जनहित में दी जानकारी
Damoh, Damoh | Apr 2, 2026 दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर ने बताया है कि अब राज्य शासन द्वारा प्रत्येक जिला चिकित्सालय में निःशुल्क शव वाहन सेवा उपलब्ध कराई गई है, जिसे 108 एम्बुलेंस सेवा के साथ जोड़ा गया है। यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु जिला अस्पताल में होती है और परिजन के पास शव को घर ले जाने हेतु वाहन उपलब्ध नहीं है, तो वे तत्काल टोल-फ्री नंबर 155334 पर कॉल कर इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।