दतिया नगर: होलीपुरा में छात्राओं की जागरूकता रैली, 30 जुलाई को मतदान के लिए दिया संदेश
विधानसभा उप निर्वाचन 2026 के तहत भारत निर्वाचन आयोग के SVEEP कार्यक्रम अंतर्गत शासकीय कन्या हाई स्कूल होलीपुरा की छात्राओं ने सोमवार को 11 बजे भव्य मतदाता जागरूकता रैली निकालकर नागरिकों को मतदान के प्रति प्रेरित किया। रैली में छात्राओं ने "सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो", "पहले मतदान, फिर जलपान" और "मेरा वोट, मेरा अधिकार" जैसे नारों के माध्यम से 30 जुलाई