प्रतापगढ़: ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत रठांजना पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, एमपी के एनडीपीएस मामले में 5 हजार का इनामी आरोपी किया डिटेन
जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ बी. आदित्य के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थाना रठांजना पुलिस ने मध्यप्रदेश के एनडीपीएस प्रकरण में फरार 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को डिटेन किया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जौधा एवं पुलिस उप अधीक्षक गजेन्द्र सिंह राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी विजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई।