बिहपुर: गंगा-कोसी घाटों पर अवैध बालू खनन से बढ़ी चिंता, राजस्व को नुकसान
गोपालपुर, रंगरा, खरीक, बिहपुर, नारायणपुर और इस्माइलपुर थाना क्षेत्रों में गंगा व कोसी नदी के विभिन्न घाटों पर इन दिनों अवैध बालू खनन का कारोबार तेजी से चल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात के अंधेरे में भारी मशीनों और ट्रैक्टरों की मदद से बड़े पैमाने पर बालू निकाली जा रही है, जिससे सरकार को राजस्व की भारी क्षति हो रही है।