टिमरनी: कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने कपासी, छिदगांव मेल और टिमरनी का दौरा किया
Timarni, Harda | May 22, 2026 हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने आज 22 मई 4 बजे कपासी, छिदगांव मेल और टिमरनी क्षेत्र का दौरा कर लाभार्थी संतुष्टि शिविर, स्वास्थ्य केंद्र, मंडी और वेयरहाउस की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से पेयजल, नामांतरण और उपार्जन व्यवस्था की जानकारी ली तथा किसानों को उर्वरक का अग्रिम उठाव करने की सलाह दी।