केशकाल: सोशल मीडिया क्रिएटर्स ने घाटी की वाल पेंटिंग और प्राकृतिक सुंदरता को रील के माध्यम से प्रस्तुत किया
बस्तर की लाइफलाइन कही जाने वाली केशकाल घाटी में मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद शुक्रवार सुबह सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बहाल हो गई। दो महीने तक चले इस कार्य के दौरान घाटी की दीवारों पर बस्तर की संस्कृति, कला, और पर्यटन स्थलों की झलकियां उकेरी गईं, जिससे घाटी का सौंदर्य और अधिक निखर गया है।