केशकाल: आवराभाटा की 26 वर्षीय युवती लापता, परिजनों ने फरसगांव थाने में गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई
केशकाल क्षेत्र की ग्राम आवराभाटा निवासी 26 वर्षीय युवती कुमारी लखनतीन नेताम पिता मोहनलाल 5 दिसंबर को करीब 3 बजे घर से बिना बताए कही निकल गई। आस पास गांवों और रिश्तेदारों के घर खोजबीन की गई लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने पर रविवार को दोपहर करीब 3 बजे परिजनों ने फरसगांव थाने पहुंचकर युवती के गुम होने की लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाया गया है।