केशकाल: जामगांव में गोंडवाना सामाजिक सामुदायिक भवन के लिए किया गया भूमि पूजन
केशकाल क्षेत्र के ग्राम पंचायत जामगांव में गोंडवाना सामाजिक सामुदायिक भवन हेतु भूमिपूजन मंगलवार को करीब 1 बजे मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया।इस दौरान सरपंच भोज बाई मरकाम,ओमप्रकाश माला अध्यक्ष सरपंच संघ केशकाल,खिलेश्वर शोरी सहित ग्रामीण उपस्थित थे।