केशकाल: ग्राम कर्रापारा में आयोजित 5 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, धनोरा की टीम ने जीती
केशकाल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कर्रापारा में शिक्षक साथियों के विशेष सहयोग से आयोजित 5 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन सोमवार की रात करीब 8 बजे किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 24 टीमो ने हिस्सा लिया।फाइनल मुकाबला धनोरा व कर्रापारा के मध्य खेला गया।जिसमे धनोरा की टीम ने जीत हासिल की।विजेता टीम धनोरा को 14000 और उपविजेता कर्रापारा को 7000 रूपए दिया गया।