केशकाल: तोड़ासी गांव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, पूर्व विधायक संतराम नेताम रहे मुख्यातिथि
केशकाल विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत तोड़सी में आयोजित ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता समापन गुरुवार की शाम करीब 4 बजे किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में केशकाल के पूर्व विधायक संतराम नेताम शामिल हुए।क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न ग्रामों की टीमों ने हिस्सा लिया। विजेता और उपविजेता टीम को संतराम के हाथों पुरस्कार का वितरण किया गया ।