पुष्पराजगढ़: कोतमा में पानी की टंकी के निर्माण को लेकर वार्डवासी धरने पर बैठे
बुधवार 3:00 बजे कोतमा नगर पालिका अंतर्गत वार्ड क्रमांक 10, 11 एवं 12 के वार्ड वासियों के लिए जल समस्या को दूर करने के लिए कॉलेज तिराहा के पास बनाई जा रही पानी टंकी पर 2 माह से रोक लगाए जाने के विरोध स्वरूप वार्ड पार्षद नोहर सिंह, देवशरण सिंह, अर्पण सिंह, दीपक पटेल और वार्ड वासी धरने पर बैठ गए। पूरे दिन यह धरना चलता रहा।