जलालपुर: शनिवार को जलालपुर में काव्य संध्या के मंच पर प्रतिमा यादव देंगी प्रस्तुति, प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित
जय माँ शीतला फाउंडेशन की ओर से जलालपुर के रामलीला मैदान में शनिवार को दो बजे दिन से रात्रि 8 बजे तक काव्य संध्या एंव सम्मान समारोह होगा।जिसकी तैयारी पूरी हो गई है। कार्यक्रम संयोजक भाजपा नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र ने बताया कि अयोध्या के महंत राजू दास और मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। जिनके हाथों तमाम प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।