पोड़ैयाहाट: चीर नदी तट पर स्थित गुड़मेश्वर धाम पोड़ैयाहाट में चैती दुर्गा पूजा धूमधाम से संपन्न
चीर नदी के मनोरम तट पर स्थित गुड़मेश्वर धाम परिसर पोड़ैयाहाट में शनिवार को धूमधाम से चैती दुर्गा पूजा संपन्न हो गई। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को कलश स्थापना के साथ पूजा का प्रारंभ हुआ था जो आज कलश विसर्जन के साथ पूर्ण हो गया। प्रतिकूल मौसम के बावजूद 9 दिनों तक देवी भागवत कथा का भी यहां सफलतापूर्वक आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने अपनी भागीदारी दी।