कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने एक बाल अपचारी को तमंचा और कारतूस के साथ अभिरक्षा में लिया
Kairana, Shamli | Sep 26, 2026 कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक अनिरुद्ध कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध नाबालिग पर नजर पड़ी। शनिवार शाम करीब पांच बजे पुलिस ने बताया कि बाल अपचारी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उसे अभिरक्षा में लेते हुए कोतवाली में लाया गया।