बांका: डीएम की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में सोमवारीय बैठक आयोजित, लंबित मामलों के निपटारे के निर्देश
Banka, Banka | Apr 20, 2026 जिला समाहरणालय सभागार में डीएम नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में सोमवारीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी सोमवार सुबह 10:00 बजे उपस्थित हुए। इस दौरान विभिन्न विभागों में लंबित पत्रों के निष्पादन की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।डीएम ने समीक्षा के दौरान पाया कि कई कार्यालयों में पत्र काफी दिनों से लंबित है।