ग्वालियर गिर्द: बरगी हादसे के बाद तिघरा में सख्ती, बोट क्लब की जांच से प्रशासन अलर्ट
बरगी डैम हादसे के बाद अब ग्वालियर प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे तिघरा जलाशय के बोट क्लब पर संयुक्त टीम ने निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान लाइफ जैकेट, बोट संचालन और आपातकालीन तैयारियों की जांच करते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए, ताकि पर्यटकों की सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो।