जहानाबाद: जहानाबाद स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज के नीचे मिला अधेड़ का शव, लू से मौत की आशंका
जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर भीषण गर्मी के बीच एक 60 वर्षीय अधेड़ का शव फुट ओवरब्रिज के नीचे मिला। मृतक की पहचान अरवल जिले के अमीनाबाद मुरारी टोला निवासी महेश्वर बिंद के रूप में हुई। जीआरपी ने परिजनों को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराया और अंतिम प्रक्रिया के बाद उन्हें सौंप दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में अत्यधिक गर्मी और लू से मौत की आशंका जताई गई है।