बहराइच: बंजारन मोहल्ला इलाके में ई-रिक्शा की टक्कर से बालक की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजारन मोहल्ला इलाके में ई रिक्शा की ठोकर से बालक की मौत हो गई। इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेजा था। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्यवाही में जुट गई है।