भरथना: महेवा के नौधना गांव में वायरल बुखार से किसान की मौत, गांव में छाया मातम
महेवा ब्लांक क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौधना निवासी 54 वर्षीय किसान ज्ञान सिंह पाल की दिल्ली के अस्पताल के सब्दजगंज एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार बुखार बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल, कानपुर और फिर दिल्ली ले जाया गया था। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई और प्लेटलेट्स कम होने के बाद उनकी मौत हो गई।