चौमूं: चौमूं उपखंड इलाके के कालाडेरा रीको क्षेत्र में हादसा: पानी से भरे गड्ढे में फंसकर ट्रैक्टर पलटा, चालक बाल-बाल बचा
Chomu, Jaipur | Jul 6, 2026 चौमूं उपखंड इलाके के कालाडेरा रीको क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही के चलते एक ट्रैक्टर हादसे का शिकार हो गया। सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे का अंदाजा नहीं लग पाने से ट्रैक्टर उसमें फंस गया और असंतुलित होकर पलट गया। वहीं हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि,गनीमत रही कि ट्रैक्टर चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई वह सुरक्षित है।