सुल्तानपुर: किन्नर सोनम चिश्ती ने गृह मंत्री को पत्र लिखकर सुलतानपुर लोकसभा से मांगा टिकट, सियासी गलियारे में मची खलबली
उत्तर प्रदेश सरकार में किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सोनम चिश्ती ने सुलतानपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की इच्छा जताते हुए गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। जिसके बाद सियासी गलियारे में खलबली मच गई है। बता दें कि अभी सुलतानपुर से भाजपा प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है। और वर्तमान में यहां से पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी सांसद हैं।