सुल्तानपुर: डिप्टी कमिश्नर के फाइल गायब के सवाल पर अचंभित हुए अभिलेखागार के जिम्मेदार, कैमरा बढ़ाने के निर्देश
डिप्टी कमिश्नर अजयकांत सैनी गुरुवार को सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट के अभिलेखागार पहुंचे। जहां पर उन्होंने फाइलों के मुआइना के साथ दस्तावेजों की पड़ताल की। डिप्टी कमिश्नर ने जब फाइल गायब होने का सवाल किया तो अभिलेखागार के कर्मचारी हैरत में पड़ गए। कर्मचारी सुशील त्रिपाठी ने बताया कि यहां फाइल गायब होने की कोई घटना सामने नहीं आई है।