सुल्तानपुर: सुलतानपुर:DM कृतिका ज्योत्स्ना के निर्देश पर BSA दीपिका चतुर्वेदी की चली तबादला एक्सप्रेस,कई शिक्षा अधिकारी इधर से उधर
सुलतानपुर की जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना के निर्देश के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी ने करीब आधा दर्जन से अधिक शिक्षा अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव कर दिया है।साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी ने सभी शिक्षा अधिकारियों को निर्देश का पालन करते हुए तत्काल ज्वाइनिंग करने की बात कही है।