सुल्तानपुर: विधायक ताहिर खान के अथक प्रयास से हसनपुर सीएचसी में लगी एक्सरे मशीन, क्षेत्रवासी कर रहें विधायक की प्रशंसा
हसनपुर सीएचसी में विधायक ताहिर खान के अथक प्रयास के बाद एक्सरे मशीन लगाई गई है। इससे पहले ग्रामीणों को एक्सरे कराने शहर जाना पड़ता था। जिससे धन व समय दोनों का नुकसान होता था। क्षेत्रवासियों ने विधायक द्वारा कराए गए इस कार्य की प्रसंशा की है। CHC प्रभारी ए.पी त्रिपाठी ने बताया कि मरीजों को बेहतर व उच्च चिकित्सा देना हमारा कर्तव्य है।