सुल्तानपुर: अयोध्या मंडल के डिप्टी कमिश्नर ने किया कलेक्ट्रेट रिकार्ड रूम का मुआयना
कलेक्ट्रेट रिकार्ड रूम का आज अयोध्या मंडल के डिप्टी कमिश्नर ने मुआयना किया है। मंडल के डिप्टी कमिश्नर अजयकांत सैनी ने मीडिया को बताया कि व्यवस्था अच्छी है, यहां पर लेकिन रिकॉर्ड को हम किस तरह से बेहतर रख सकते हैं इसके लिए डायरेक्शन दिए गए हैं। कलेक्ट्रेट और तहसील में इन्फ्रास्ट्रक्चर का इश्यू है उस पर चर्चा हुई है। इलेक्शन की तैयारियों को लेकर फालोअप हम लगातार कर रहे हैं।