अशोक नगर: अशोकनगर में बुलेट के पटाखा साइलेंसर वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन,ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों की अब खैर नहीं
अशोकनगर में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों पर गुरुवार को सुबह 11 बजे यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 10 बुलेट मोटरसाइकिलों की जांच की गई, जिसमें 3 वाहनों में अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर पाए गए। इन वाहनों से तेज धमाकेदार आवाजें निकल रही थीं, जिससे आमजन परेशान हो रहे थे।