नैनीताल से सटे ज्योलीकोट में दूषित पानी से बीमारी और तीन मौतों के बाद आज फिर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। डीएम, सीएमओ समेत जल संस्थान और पेयजल निगम के बड़े अधिकारी कोर्ट में पेश हुए। अब पाइपलाइनों की जांच, पानी के सैंपल और राहत कार्यों की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
विडंबना देखिए ग्रामीण महीनों से दूषित पानी की शिकायत करते रहे, लेकिन व्यवस्था को हरकत में लाने के लिए मामला हाईकोर्ट तक पहुंचाना पड़ा। अब कोर्ट की निगरानी में पानी की शुद्धता जांची जाएगी,शायद सिस्टम को जनता की आवाज से ज्यादा कोर्ट की सख्ती सुनाई देती है।
#Jyolikot #Nainital #UttarakhandHighCourt #WaterContamination #SafeDrinkingWater #PublicHealth #NainitalNews #Accountability #UttarakhandNews #AwaazIndia247