गुमला: लापता बच्ची मामले में हाईकोर्ट सख्त, डीजीपी ने परिजनों से पूछताछ की, 2 हफ्ते में प्रगति नहीं तो CBI जांच के संकेत
Gumla, Gumla | Apr 21, 2026 जिले के खोरा गांव से वर्ष 2018 में लापता हुई 13 वर्षीय बच्ची के मामले में कड़ी नाराजगी जताते हुए झारखण्ड हाई कोर्ट ने राज्य के डीजीपी और गुमला एसपी से विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी है। अब तक बच्ची का कोई सुराग नहीं मिलने पर तेजी से परिणाम लाने का निर्देश दिया है। साथ ही दो सप्ताह के भीतर ठोस प्रगति नहीं होने पर मामले की जांच CBI को सौंपने के संकेत भी दिए हैं।