दादरी: बिसरख क्षेत्र में बाइक सवार बदमाश महिला की चेन लूटकर मौके से आसानी से हुए फरार, घटना की जांच में जुटी पुलिस
ग्रेटर नोएडा के बिसरख क्षेत्र में उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब बाइक सवार दो बदमाश एक महिला की चेन लूटकर मौके से आसानी से फरार हो गए। वहीं पीड़िता ने घटना की लिखित शिकायत अब स्थानीय थाने पर दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि मुकदमा दर्ज कर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है, जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।