दादरी: पुलिस ने अपराध की मंशा से घूम रहे शातिर अभियुक्त को निठारी गांव के समीप से किया गिरफ्तार, मौके से अवैध तमंचा हुआ बरामद
नोएडा के सेक्टर-20 थाना पुलिस ने रविवार को क्षेत्र में किसी बड़े अपराध को अंजाम देने की मंशा से घूम रहे शातिर अभियुक्त को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1 अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से आकाश के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के बारे में आसपास के जनपदों से जानकारी की जा रही है।