दादरी: सेक्टर-58 में बीच सड़क पर चलते हुए ई-रिक्शा में अचानक लगी भीषण आग, चालक व सवारियों ने ई-रिक्शा से कूद कर बचाई जान
नोएडा के सेक्टर-58 क्षेत्र में रविवार को उसे वक्त अफरा तफरी मच गई जब बीच सड़क पर चलते हुए ई-रिक्शा में अचानक भीषण आग लग गई। समय रहते चालक व सवारियों ने कूद कर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत से भीषण आग पर काबू पाया है। सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया है कि घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है तथा आग को पूर्ण रूप से बुझा लिया है।