मानपुर: ग्राम पोडिया की अपहृता की सूचना देने वाले को पुलिस अधीक्षक ने 5 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया
Manpur, Umaria | Jul 15, 2026 पुलिस अधीक्षक विजय भागवानी ने पुलिस थाना इंदवार अंतर्गत ग्राम पोडिया की अपहृता की सूचना देने पर ईनाम की घोषणा की है। उन्होने कहा है कि जो कोई व्यक्ति ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर गिरफ्तारी या दस्तयाबी संभव हो, उसे पांच हजार रूपये के ईनाम से पुरस्कृत किया जाएगा। ईनाम वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक उमरिया का निर्णय अंतिम होगा।