आज दिनांक 30.06.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास के द्वारा जिला पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में दैनिक साक्षात्कार आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी गईं। जिसमें कुल 23 आवेदन प्राप्त हुए।
दैनिक साक्षात्कार में दिनारा प्रखंड अंतर्गत चोरपोखर इंग्लिशपुर टोला निवासी भगत चौधरी ने आम रास्ता बाधित कर मड़ई लगाकर रास्ता बंद किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। जिला पदाधिकारी ने मामले की जांच कर शीघ्र निष्पादन हेतु आवेदन को दिनारा अंचल कार्यालय अग्रसारित किया गया।
वहीं चेनारी के भरन्दुआ निवासी शिवनाथ साह ने जमाबंदी रद्दीकरण संबंधी समस्या के निराकरण हेतु आवेदन दिया। इस मामले में नियमानुसार जांच एवं कार्रवाई के लिए आवेदन को रोहतास अपर समाहर्ता कार्यालय को निर्देशित किया गया।
इसके अतिरिक्त नोखा प्रखंड के पेनार निवासी सुशील कान्त पांड्ये ने मौजा जखनी में अनाबाद सर्वसाधारण भूमि पर अवैध कब्जा कर मड़ई एवं धान का बिचड़ा रखने की शिकायत की। इस मामले की जांच एवं शीघ्र कार्रवाई हेतु आवेदन को नोखा अंचल कार्यालय भेजा गया।
इसी प्रकार प्राप्त शेष सभी आवेदन पत्रों को संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यालयों को आवश्यक जांच एवं शीघ्र निष्पादन के लिए अग्रसारित करते हुए जिला पदाधिकारी ने आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश दिया।
#iprd
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
3 views | Patna, Bihar | Jun 30, 2026