बिलासपुर: अमलीकांपा में वन विभाग का छापा, लाखों की लकड़ी जब्त, कोटा वन परिक्षेत्र में संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
रविवार को दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी, अमलीकांपा में वन विभाग का छापा, लाखों की लकड़ी जब्त, बिलासपुर जिले के कोटा वन परिक्षेत्र में संयुक्त टीम ने अमलीकांपा गांव में दबिश देकर 3.24 लाख रुपए की सागौन, साल और शीशम लकड़ी जब्त की। आरोपी पिंकू खांडे और गीता खांडे फरार हो गए। वन विभाग ने मशीन जब्त कर तलाश शुरू की।