मंडला: बम्हनी बंजर में पानी के लिए वार्डवासी परेशान, पार्षद ने उठाई कुदाली, खुली नगर परिषद की पोल
Mandla, Mandla | Mar 29, 2026 मंडला जिले की बम्हनी बंजर नगर परिषद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां वार्ड नंबर 6 में पिछले तीन महीनों से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। हैरानी की बात यह है कि वार्ड की पार्षद और पूर्व पीआईसी सदस्य होने के बावजूद अनुपमा यादव अपनी ही वार्ड की समस्या का समाधान नहीं करा पा रही हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदारों ध्यान नहीं दे रहे हैं।