सहरसा में गैस गोदाम पर चोरों का धावा, 98 भरे सिलेंडर चोरी; 5 लाख से ज्यादा का नुकसान
सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड के भवटिया में चोरों ने ग्रामीण गैस वितरक के गोदाम को निशाना बनाते हुए 98 भरे हुए गैस सिलेंडर चोरी कर लिए। चोरी हुए सिलेंडरों की अनुमानित कीमत पांच लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे सभी सिलेंडर लेकर फरार हो गए। मंगलवार सुबह एजेंसी संचालिका ज्योति कुमारी के पति रौशन कुमार टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर गोदाम के टूटे हुए ताले पर पड़ी। अंदर जाकर जांच करने पर बड़ी संख्या में सिलेंडर गायब मिले।
Bihar, India | Aug 27, 2026