ग्राम ओसारा में चल रही नानी बाई का मायरा कथा में पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़ ने उपस्थित होकर श्रद्धापूर्वक कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने कथा वाचक पंडित श्री मनोज कश्यप से आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति भाव से कथा का रसपान किया। कार्यक्रम में अनेक भक्तजन झूमते हुए नजर आए।