चकरनगर: सपा नेता ने क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर किया उद्घाटन, सरकार बदलने पर बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनाने का किया वादा
क्षेत्र के ग्राम नगला कढोरी में क्रिकेट टूर्नामेंट का सपा नेता सुरजीत यादव ने आज शनिवार दोपहर करीब 2 बजे फीता काटकर भव्य उद्धघाटन किया। समाजवादी पार्टी के युवा फायर ब्रांड नेता सुरजीत यादव ने क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्धघाटन करते हुए कहा कि खेल से मैत्री भावना का विकास भी होता है साथ में शरीर स्वस्थ रहने के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है।