कर्वी: कोतवाली कर्वी पुलिस टीम ने 1 अभियुक्त को ₹10 लाख कीमत की 118 ग्राम अवैध स्मैक के साथ किया गिरफ्तार
कोतवाली कर्वी पुलिस ने एक अभियुक्त को 118 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए अभियुक्त का नाम जकलेश मिश्रा पुत्र बृज मोहन निवासी रगौली है, बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 लख रुपए बताई गई है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस ने आज सोमवार की दोपहर 1:50 में प्रेस नोट जारी किया है।