करकेली: हड़हा गांव की घोड़छत्र नदी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अज्ञात युवक का शव, नौरोजाबाद पुलिस जांच में जुटी
Karkeli, Umaria | Aug 20, 2026 हड़हा गांव के घोड़छत्र नदी मे एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियो मे मिला है। मामले की सूचना पर पहुंची थाना नौरोजाबाद पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव की शिनाख्ती के प्रयास में जुटी हुई है। युवक कौन है और उसकी मौत कैसे हुई फिलहाल यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।