देवेन्द्रनगर में दवा फर्म पर बड़ी कार्रवाई! 1.30 करोड़ से ज्यादा की दवाइयां जब्त
देवेन्द्रनगर। नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन भोपाल के निर्देशन में गठित तीन सदस्यीय जांच दल ने मेसर्स देवनाथ फार्मा की जांच के दौरान बड़ी मात्रा में दवाइयां जब्त की हैं।
जांच के दौरान करीब 2 लाख 39 हजार कोडीन कफ सिरप के क्रय-विक्रय की जानकारी सामने आई। पूछताछ में प्रोपराइटर ने कफ सिरप खरीदे जाने की बात स्वीकार की, लेकिन जांच दल को बिक्री का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं करा सके।
🔍 जांच में फर्म अपने लाइसेंस में दर्ज पते के बजाय बिरवाही रोड, गल्ला मंडी के पास, मड़ैयन पंचायत रेलवे पुल के आगे संचालित पाई गई।
बताया गया कि कार्रवाई के दौरान मकान एवं दुकान को 5 जुलाई को तहसीलदार के समक्ष सील किया गया था। इसके बाद प्रोपराइटर के आवेदन के आधार पर 10 सितम्बर को सील खोलकर दोबारा कार्रवाई शुरू की गई।
💊 10 से 13 सितम्बर तक चली कार्रवाई में:
➡️ 1 करोड़ 30 लाख रुपये से अधिक मूल्य की दवाइयां जब्त
➡️ 201 कार्टून एलोपैथिक दवाइयां
➡️ 13 कार्टून मेडिकल डिवाइस
➡️ 2 कार्टून और 3 बोरियां एक्सपायर दवाइयां जब्त
यह कार्रवाई पन्ना, छतरपुर और सतना के औषधि निरीक्षकों ने पुलिस बल के सहयोग से की।
अब बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में दवाइयों के क्रय-विक्रय और रिकॉर्ड से जुड़े मामले में आगे विभाग की जांच किस दिशा में जाती है? कार्रवाई के बाद सामने आने वाले तथ्यों पर सभी की नजरें टिकी हैं।
#देवेन्द्रनगर #PannaNews #DrugAction #औषधिविभाग #CodeineSyrup #DrugInspection #MadhyaPradesh #BreakingNews