बोरी में उत्साहपूर्वक मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन, सैकड़ों दीपों से जगमगाया विद्यालय परिसर
शाहनगर क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरी में 17 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
कार्यक्रम की शुरुआत सरपंच मनीष खरे सहित उपस्थित जनों द्वारा मां सरस्वती एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य एवं वरिष्ठ शिक्षकों ने प्रधानमंत्री के जीवन संघर्ष, नेतृत्व तथा 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प पर अपने विचार रखे। विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण और देश सेवा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।
🪔 सैकड़ों दीपों से जगमगाया विद्यालय परिसर
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण महा-दीपदान रहा। विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं और स्टाफ सदस्यों ने सैकड़ों मिट्टी के दीप प्रज्ज्वलित किए। दीपों की रोशनी से पूरा विद्यालय परिसर जगमगा उठा और जन्मदिन समारोह का वातावरण उत्सवमय हो गया।
आयोजन में प्राचार्य राजेश प्रताप मिश्रा, सरपंच मनीष खरे, मनोज प्यासी, शिवराम तिवारी, पारसमणी दुबे, सतीश दुबे, लल्लू प्रजापति, शिवपाल सिंह, जनशिक्षक राहुल दुबे, मुकेश बंसल सहित छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
#NarendraModi #PMModiBirthday #Bori #Shahnagar #Panna