बक्सर: बाढ़-सुखाड़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट, DM साहिला ने दिए सख्त निर्देश
Buxar, Buxar | Jul 6, 2026 बक्सर में संभावित बाढ़ और सुखाड़ 2026 से निपटने की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षात्मक बैठक सोमवार को 1:00 अपराह्न में हुई।बैठक में मानसून अवधि की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला आपातकालीन संचालन केंद्र को 24x7 क्रियाशील कर दिया गया है।