सूरजगढ़: महेशपुर गांव में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, 4 से अधिक लोग हुए घायल
पीरी बाजार थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. घटना शनिवार एवं रविवार के बीच रात की बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक दोनों ही पक्ष के चार से अधिक लोग जख्मी हो गए.जिन्हें उपचार के लिए भेजा गया है.रविवार पूर्वाह्न 10 बजे एक पक्ष के दो भाई उमेश सहनी एवं रामप्रवेश सहनी का सदर अस्पताल लखीसराय में इलाज किया जा रहा था.