Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
image
image

➡️ राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सघन जागरूकता अभियान 3.0 का जिले में शुभारंभ ➡️ 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक चलेगा अभियान राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सघन जागरूकता अभियान का शुभारंभ बुधवार को पीएमश्री जे.एच. कॉलेज बैतूल के अटल सभाकक्ष में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के द्वारा किया गया। विधायक डॉ पंडाग्रे ने कहा कि एड्स एक ऐसी बीमारी जिसके बारे में बीमार व्यक्ति समाज में बात करने में हिचकिचाता है। साथ ही किसी व्यक्ति को यह बीमारी हो जाये तो शायद ऐसा लगता है कि जीते जी ही उसकी मौत हो जाती है, लेकिन जरूरी नहीं है किसी व्यक्ति को कोई बीमारी होती है, तो उसमें उस व्यक्ति की गलती हो। एचआईवी इंसानों में फैलने वाला वायरस है, यदि कोई संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आये या संक्रमित निडिल के सम्पर्क में आये या एचआईवी या संक्रमित ब्लड या एचआईवी संक्रमित महिला से बच्चों को हो सकता है। यदि किसी व्यक्ति को यह बीमारी हो जाती है तो उसके साथ सम्मान जनक व्यवहार करना चाहिये। वर्तमान में चिकित्सा जगत में इतनी प्रगति की है कि समय पर अगर बीमारी का पता लग जाए और वह उपचार लेना प्रारंभ कर दे उचित उपचार लेने पर लम्बे समय तक इस बीमारी के साथ व्यक्ति जी सकता है। हमें समाज को सशक्त जागरूक बनाना है, हम जागरूक रहे सही समय पर परीक्षण और उपचार करवायें। जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री सुधाकर पंवार ने बताया कि बीमारी से ज्यादा जरूरी है जागरूकता। आज का कार्यक्रम सघन जागरूकता अभियान है। हमें जागरूक रहने की आवश्यकता है, हम जागरूक रहेंगे तो बीमारी पर विजय प्राप्त कर सकेंगे, ऐसे व्यक्ति जो इस बीमारी से ग्रसित है उन्हें सहारा देना चाहिये। सभी युवा विभिन्न प्रकार के व्यसनों से दूर रहें, बीमारी हमारे पास नहीं आयेगी। युवा अपने अंदर की शक्ति का सर्जन करे तभी जागरूकता ला सकते हैं। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ जगदीश घोरे ने कहा कि सघन जागरूकता अभियान 3.0 जिले में 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक चलाया जायेगा। अभियान का उद्देश्य जन सामान्य में एचआईवी संक्रमण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, ताकि वे एचआईव्हीं संक्रमण के कारण बचाव के तरीके तथा एचआईवी जांच एवं उपचार आदि के संबंध में जागरूक हो सके तथा एचआईवी, एसटीआई जांच एवं उपचार सेवाओं को अधिकाधिक लाभ ले सके तथा एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के प्रति भेदभाव को समाप्त किया जा सके। उन्होंने छात्र-छात्राओं से एचआईवी एड्स के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में भी जागरूकता फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि एचआईवी एड्स को लेकर भ्रम एवं अफवाहों से दूर रहकर सही और प्रमाणिक जानकारी को अपनाना आवश्यक है। सुरक्षा ही बचाव है का संदेश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की शंका होने पर बिना किसी संकोच एचआईवी की जांच व परामर्श कराया जाना चाहिये। जिले में एचआईवी जांच एवं परामर्श की सुविधा निःशुल्क एवं पूर्णतः गोपनीय है। इस अवसर पर श्री विकास मिश्रा, श्री विक्रम वैध, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश परिहार, नोडल अधिकारी सिकल सेल एवं ब्लड बैंक डॉ अंकिता सिते, नोडल अधिकारी एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ हिमांशु धोटे, पूर्व डीटीओ डॉ आनंद मालवीय, कॉलेज प्रचार्या डॉ विद्या चौधरी, शहरी प्रभारी अधिकारी डॉ रत्नेश खाडे, डॉ छत्रपाल सिंह पंवार, एड्स काउंसलर सह डाटा मैनेजर श्री दिनेश भांवरकर, एपीएम श्री प्रकाश माकोडे, क्षय रोग एवं आईसीटीसी स्टाफ मौजूद रहे। Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026

MORE NEWS

➡️ जिला रक्तकोष अधिकारी डॉ. अंकिता सीते ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में “रक्तांजलि—एक रक्तदान, राष्ट्र के नाम” अभियान के अंतर्गत 13 अगस्त को जेएच कॉलेज ऑडिटोरियम, बैतूल में प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस पुनीत अभियान को सफल बनाएं और जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में अपना अमूल्य योगदान दें।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
#BloodDonation #SwasthMP
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ जिला रक्तकोष अधिकारी डॉ. अंकिता सीते ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में “रक्तांजलि—एक रक्तदान, राष्ट्र के नाम” अभियान के अंतर्गत 13 अगस्त को जेएच कॉलेज ऑडिटोरियम, बैतूल में प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस पुनीत अभियान को सफल बनाएं और जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में अपना अमूल्य योगदान दें। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #BloodDonation #SwasthMP #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026

➡️ दूध एवं दुग्ध उत्पादों पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की सख्ती, 10 लीटर संदेहास्पद घी जब्त

नियंत्रक खाद्य, औषधि प्रशासन एवं कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार दूध एवं दुग्ध उत्पादों पर विशेष अभियान के अंतर्गत 11 अगस्त को खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री पुरुषोत्तम भंडुरिया एवं कार्यालय सहायक श्री योगेश दिवगाया द्वारा शाहपुर शहरी क्षेत्र में राम मंदिर के पास स्थित गुप्ता इंटरप्राइजेज का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में वास्तु ब्रांड के विभिन्न साइज के पैकेट में घी का भंडारण पाया गया। घी की गुणवत्ता में संदेह के आधार पर 9294 रुपए कीमत का लगभग 10 लीटर घी अधिग्रहित किया गया। साथ ही वास्तु ब्रांड के पैक घी के 02 नमूने जांच हेतु लिए गए। सभी नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम प्रकरण प्रस्तावित किया जाएगा। खाद्य पदार्थों, विशेषकर दूध, दूध उत्पाद एवं घी की जांच नियमित रूप से जारी रहेगी।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा विगत 07 दिनों में लगभग 100 लीटर संदेहास्पद घी जनहित में जब्त किया गया है। विभाग द्वारा सघन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।

Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ दूध एवं दुग्ध उत्पादों पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की सख्ती, 10 लीटर संदेहास्पद घी जब्त नियंत्रक खाद्य, औषधि प्रशासन एवं कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार दूध एवं दुग्ध उत्पादों पर विशेष अभियान के अंतर्गत 11 अगस्त को खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री पुरुषोत्तम भंडुरिया एवं कार्यालय सहायक श्री योगेश दिवगाया द्वारा शाहपुर शहरी क्षेत्र में राम मंदिर के पास स्थित गुप्ता इंटरप्राइजेज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में वास्तु ब्रांड के विभिन्न साइज के पैकेट में घी का भंडारण पाया गया। घी की गुणवत्ता में संदेह के आधार पर 9294 रुपए कीमत का लगभग 10 लीटर घी अधिग्रहित किया गया। साथ ही वास्तु ब्रांड के पैक घी के 02 नमूने जांच हेतु लिए गए। सभी नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम प्रकरण प्रस्तावित किया जाएगा। खाद्य पदार्थों, विशेषकर दूध, दूध उत्पाद एवं घी की जांच नियमित रूप से जारी रहेगी। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा विगत 07 दिनों में लगभग 100 लीटर संदेहास्पद घी जनहित में जब्त किया गया है। विभाग द्वारा सघन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। Jansampark Madhya Pradesh Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026

➡️ डेस्क बेंच सहयोग: बच्चों के लिए आगे आए अधिकारी, गुटीगढ़ स्कूल में दिए 15 सेट डेस्क-बेंच 

➡️ प्राथमिक शाला गुटीगढ़ में डेस्क-बेंच फर्नीचर मिलने से विद्यार्थियों को अध्ययन करने में होगी सुविधा

प्राथमिक स्कूलों में बच्चों को बेहतर सुविधा देने के लिए कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे की पहल पर शुरू की गई डेस्क-बेंच सहयोग मुहिम में अधिकारी भी सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं।

इसी क्रम में ईई आरईएस श्री मरकाम द्वारा परिवार सहित विकासखंड बैतूल की प्राथमिक शाला गुटीगढ़ में विद्यार्थियों के लिए 15 सेट डेस्क-बेंच फर्नीचर प्रदान किए गए। इससे विद्यालय के बच्चों को सुविधाजनक रूप से बैठकर अध्ययन करने की सुविधा मिलेगी। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री भी वितरित की।

कलेक्टर डॉ. सोनवणे की इस पहल को आगे बढ़ाते हुए सभी संगठनों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और उद्योगपतियों से भी अनुरोध किया है कि वे प्राथमिक शालाओं के बच्चों के लिए डेस्क-बेंच उपलब्ध कराने में सहयोग प्रदान करें।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of School Education, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ डेस्क बेंच सहयोग: बच्चों के लिए आगे आए अधिकारी, गुटीगढ़ स्कूल में दिए 15 सेट डेस्क-बेंच ➡️ प्राथमिक शाला गुटीगढ़ में डेस्क-बेंच फर्नीचर मिलने से विद्यार्थियों को अध्ययन करने में होगी सुविधा प्राथमिक स्कूलों में बच्चों को बेहतर सुविधा देने के लिए कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे की पहल पर शुरू की गई डेस्क-बेंच सहयोग मुहिम में अधिकारी भी सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में ईई आरईएस श्री मरकाम द्वारा परिवार सहित विकासखंड बैतूल की प्राथमिक शाला गुटीगढ़ में विद्यार्थियों के लिए 15 सेट डेस्क-बेंच फर्नीचर प्रदान किए गए। इससे विद्यालय के बच्चों को सुविधाजनक रूप से बैठकर अध्ययन करने की सुविधा मिलेगी। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री भी वितरित की। कलेक्टर डॉ. सोनवणे की इस पहल को आगे बढ़ाते हुए सभी संगठनों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और उद्योगपतियों से भी अनुरोध किया है कि वे प्राथमिक शालाओं के बच्चों के लिए डेस्क-बेंच उपलब्ध कराने में सहयोग प्रदान करें। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026

➡️ जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का उत्कृष्ट मॉडल बनेगा ‘शिक्षा संजीवनी’

➡️ कलेक्टर डॉ.सोनवणे की पहल पर सीएसआर एवं जनभागीदारी से शुरू होगा 
नवाचार

➡️ शिक्षा, अधोसंरचना, डिजिटल लर्निंग, खेल और समग्र विकास पर फोकस

जनजातीय अंचल के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध कराने और शासकीय विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की दिशा में कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे की पहल पर ‘शिक्षा संजीवनी’ कार्यक्रम तैयार किया गया है। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा तैयार इस नवाचार को सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) एवं जनभागीदारी के माध्यम से प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा।

‘शिक्षा संजीवनी’ का उद्देश्य केवल विद्यालयों की भौतिक सुविधाओं में सुधार करना नहीं, बल्कि शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, डिजिटल शिक्षा, खेल प्रतिभाओं के विकास, करियर मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को एक साथ आगे बढ़ाना है। यह पहल जनजातीय अंचल में शिक्षा के क्षेत्र में एक उत्कृष्ट और अनुकरणीय मॉडल के रूप में विकसित करने की परिकल्पना पर आधारित है।
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मिलेगी विशेष तैयारी कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता और रुचि की पहचान के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क विशेष कोचिंग एवं स्मार्ट क्लासेस उपलब्ध कराने की योजना है।

इसके साथ ही राष्ट्रीय मींस-कम-मेरिट, ओलंपियाड एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को तैयार करने के लिए विशेष व्यवस्था विकसित की जाएगी। इसका उद्देश्य ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शहरों पर निर्भरता कम करते हुए उनके अपने क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

➡️ स्कूलों में बेहतर अधोसंरचना और सुरक्षित वातावरण

‘शिक्षा संजीवनी’ के अंतर्गत विद्यालयों में आवश्यक अधोसंरचना को मजबूत करने पर भी विशेष जोर दिया गया है। बालक एवं बालिकाओं के लिए पृथक, स्वच्छ एवं जल-जलयुक्त शौचालय, पर्याप्त बिजली व्यवस्था के लिए सोलर पैनल एवं पर्यावरण अनुकूल व्यवस्थाएं तथा जर्जर भवनों का तत्काल सुधार कार्यक्रम के प्रमुख घटक हैं। विद्यालयों को विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त कक्षों के निर्माण सहित आवश्यक कार्य भी जनसहभागिता और सीएसआर के माध्यम से किए जाएंगे।

➡️ ‘डोनेट डेस्क-बेंच’ से जनभागीदारी को मिलेगा नया आयाम

कार्यक्रम का महत्वपूर्ण घटक ‘जनभागीदारी—डोनेट डेस्क-बेंच अभियान’ है। इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति या संस्था विद्यालय के लिए डेस्क-बेंच उपलब्ध कराने में सहयोग कर सकेगी। दानदाताओं के योगदान को विद्यालय के ‘गौरव पटल’ पर अंकित कर सम्मानित किया जाएगा। इससे समाज के लोगों, उद्योगों, संस्थाओं और पूर्व विद्यार्थियों को विद्यालयों के विकास से सीधे जोड़ते हुए ‘मेरा स्कूल—मेरी जिम्मेदारी’ की भावना को मजबूत किया जा सकेगा।

➡️ डिजिटल शिक्षा और आधुनिक लाइब्रेरी पर जोर

‘शिक्षा संजीवनी’ के तहत विद्यालयों में ई-लर्निंग एवं उन्नत डिजिटल लाइब्रेरी विकसित की जाएगी। डिजिटल रिसोर्सेज के साथ आधुनिक लाइब्रेरी, कंप्यूटर, टैबलेट, किंडल तथा हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी जैसी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के एजुकेशनल एप्स और ई-कंटेंट तक पहुंच उपलब्ध कराकर उनके सीखने के दायरे को व्यापक बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

➡️ खेल प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्लेटफॉर्म

शिक्षा संजीवनी में शिक्षा के साथ खेल प्रतिभाओं के विकास को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। स्थानीय स्तर पर लोकप्रिय खेलों जैसे कबड्डी, खो-खो और एथलेटिक्स को बढ़ावा देने के साथ आधुनिक खेल मैदान, प्ले-ग्राउंड और उच्च गुणवत्ता वाले स्पोर्ट्स इक्विपमेंट उपलब्ध कराने की योजना है। टैलेंट सर्च के माध्यम से होनहार खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार किया जाएगा।

➡️ पढ़ाई के साथ जीवन मूल्यों और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक मूल्यों पर भी ध्यान दिया गया है। उपचारात्मक शिक्षा के माध्यम से बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार, प्रेरणादायी जीवन आदर्शों से परिचय, पर्यावरण संरक्षण, संवेदनशीलता एवं नैतिक शिक्षा को शिक्षा प्रक्रिया का हिस्सा बनाया जाएगा। इसके अलावा करियर काउंसिलिंग, टूर्नामेंट, खेल प्रतियोगिताएं, विज्ञान प्रदर्शनियां और शिक्षक प्रशिक्षण जैसे घटकों को भी कार्यक्रम में शामिल किया गया है।

सीएसआर और जनभागीदारी बनेगी कार्यक्रम की ताकत
कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे की पहल पर तैयार ‘शिक्षा संजीवनी’ में प्रशासन, शिक्षा विभाग, सीएसआर संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, समाज और आम नागरिकों की सहभागिता को महत्वपूर्ण आधार बनाया गया है। इसका उद्देश्य सरकारी संसाधनों के साथ सामाजिक सहयोग को जोड़कर विद्यालयों में स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण बदलाव लाना है। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, विधायक भैंसदेही श्री महेंद्र सिंह चौहान, विधायक मुलताई श्री चंद्रशेखर देशमुख, विधायक आमला डॉ योगेश पंडाग्रे, विधायक घोड़ाडोंगरी श्रीमती गंगाबाई उईके द्वारा इस अभिनव प्रोजेक्ट को लॉन्च किया गया है।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का उत्कृष्ट मॉडल बनेगा ‘शिक्षा संजीवनी’ ➡️ कलेक्टर डॉ.सोनवणे की पहल पर सीएसआर एवं जनभागीदारी से शुरू होगा नवाचार ➡️ शिक्षा, अधोसंरचना, डिजिटल लर्निंग, खेल और समग्र विकास पर फोकस जनजातीय अंचल के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध कराने और शासकीय विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की दिशा में कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे की पहल पर ‘शिक्षा संजीवनी’ कार्यक्रम तैयार किया गया है। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा तैयार इस नवाचार को सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) एवं जनभागीदारी के माध्यम से प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। ‘शिक्षा संजीवनी’ का उद्देश्य केवल विद्यालयों की भौतिक सुविधाओं में सुधार करना नहीं, बल्कि शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, डिजिटल शिक्षा, खेल प्रतिभाओं के विकास, करियर मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को एक साथ आगे बढ़ाना है। यह पहल जनजातीय अंचल में शिक्षा के क्षेत्र में एक उत्कृष्ट और अनुकरणीय मॉडल के रूप में विकसित करने की परिकल्पना पर आधारित है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मिलेगी विशेष तैयारी कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता और रुचि की पहचान के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क विशेष कोचिंग एवं स्मार्ट क्लासेस उपलब्ध कराने की योजना है। इसके साथ ही राष्ट्रीय मींस-कम-मेरिट, ओलंपियाड एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को तैयार करने के लिए विशेष व्यवस्था विकसित की जाएगी। इसका उद्देश्य ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शहरों पर निर्भरता कम करते हुए उनके अपने क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। ➡️ स्कूलों में बेहतर अधोसंरचना और सुरक्षित वातावरण ‘शिक्षा संजीवनी’ के अंतर्गत विद्यालयों में आवश्यक अधोसंरचना को मजबूत करने पर भी विशेष जोर दिया गया है। बालक एवं बालिकाओं के लिए पृथक, स्वच्छ एवं जल-जलयुक्त शौचालय, पर्याप्त बिजली व्यवस्था के लिए सोलर पैनल एवं पर्यावरण अनुकूल व्यवस्थाएं तथा जर्जर भवनों का तत्काल सुधार कार्यक्रम के प्रमुख घटक हैं। विद्यालयों को विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त कक्षों के निर्माण सहित आवश्यक कार्य भी जनसहभागिता और सीएसआर के माध्यम से किए जाएंगे। ➡️ ‘डोनेट डेस्क-बेंच’ से जनभागीदारी को मिलेगा नया आयाम कार्यक्रम का महत्वपूर्ण घटक ‘जनभागीदारी—डोनेट डेस्क-बेंच अभियान’ है। इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति या संस्था विद्यालय के लिए डेस्क-बेंच उपलब्ध कराने में सहयोग कर सकेगी। दानदाताओं के योगदान को विद्यालय के ‘गौरव पटल’ पर अंकित कर सम्मानित किया जाएगा। इससे समाज के लोगों, उद्योगों, संस्थाओं और पूर्व विद्यार्थियों को विद्यालयों के विकास से सीधे जोड़ते हुए ‘मेरा स्कूल—मेरी जिम्मेदारी’ की भावना को मजबूत किया जा सकेगा। ➡️ डिजिटल शिक्षा और आधुनिक लाइब्रेरी पर जोर ‘शिक्षा संजीवनी’ के तहत विद्यालयों में ई-लर्निंग एवं उन्नत डिजिटल लाइब्रेरी विकसित की जाएगी। डिजिटल रिसोर्सेज के साथ आधुनिक लाइब्रेरी, कंप्यूटर, टैबलेट, किंडल तथा हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी जैसी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के एजुकेशनल एप्स और ई-कंटेंट तक पहुंच उपलब्ध कराकर उनके सीखने के दायरे को व्यापक बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। ➡️ खेल प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्लेटफॉर्म शिक्षा संजीवनी में शिक्षा के साथ खेल प्रतिभाओं के विकास को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। स्थानीय स्तर पर लोकप्रिय खेलों जैसे कबड्डी, खो-खो और एथलेटिक्स को बढ़ावा देने के साथ आधुनिक खेल मैदान, प्ले-ग्राउंड और उच्च गुणवत्ता वाले स्पोर्ट्स इक्विपमेंट उपलब्ध कराने की योजना है। टैलेंट सर्च के माध्यम से होनहार खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार किया जाएगा। ➡️ पढ़ाई के साथ जीवन मूल्यों और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक मूल्यों पर भी ध्यान दिया गया है। उपचारात्मक शिक्षा के माध्यम से बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार, प्रेरणादायी जीवन आदर्शों से परिचय, पर्यावरण संरक्षण, संवेदनशीलता एवं नैतिक शिक्षा को शिक्षा प्रक्रिया का हिस्सा बनाया जाएगा। इसके अलावा करियर काउंसिलिंग, टूर्नामेंट, खेल प्रतियोगिताएं, विज्ञान प्रदर्शनियां और शिक्षक प्रशिक्षण जैसे घटकों को भी कार्यक्रम में शामिल किया गया है। सीएसआर और जनभागीदारी बनेगी कार्यक्रम की ताकत कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे की पहल पर तैयार ‘शिक्षा संजीवनी’ में प्रशासन, शिक्षा विभाग, सीएसआर संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, समाज और आम नागरिकों की सहभागिता को महत्वपूर्ण आधार बनाया गया है। इसका उद्देश्य सरकारी संसाधनों के साथ सामाजिक सहयोग को जोड़कर विद्यालयों में स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण बदलाव लाना है। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, विधायक भैंसदेही श्री महेंद्र सिंह चौहान, विधायक मुलताई श्री चंद्रशेखर देशमुख, विधायक आमला डॉ योगेश पंडाग्रे, विधायक घोड़ाडोंगरी श्रीमती गंगाबाई उईके द्वारा इस अभिनव प्रोजेक्ट को लॉन्च किया गया है। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026