चित्तौड़गढ़: अजय राज सिंह हत्याकांड के आठ आरोपियों ने जिला जेल में उड़ाई दावत, लगाए ठुमके, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जिला जेल में बंद अजयराज सिंह हत्याकांड के बंदियों ने चूरमा बाटी की दावत उड़ाई. यही नहीं जमकर ठुमके भी लगाए. उक्त पार्टी के तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो जेल प्रशासन की नींद खुली और आनंद आनंद में तलाशी ली गई जिसमें दो मोबाइल पकड़े गए. तत्काल ही कोतवाली थाने में आठ बंदियों क़े खिलाफ रिपोर्ट दी गई. दावत उड़ाने वाले बंदी अजय राज सिंह हत्याकांड में बंद है.