केशकाल: केशकाल पुलिस ने अरण्डी गाँव में मवेशियों के अवैध परिवहन के आरोप में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया
अरण्डी निवासी प्रार्थी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया बुधवार की रात 9.30 बजे अरण्डी के बांधचौक के पास पीकप में मवेशियों को भरकर वध करने के उद्देश्य से परिवहन कर रहे थे।उन्हें रोकने पर 3 व्यक्ति पिकप को छोड़कर भाग गये।रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर खोजबीन कर पुलिस ने आरोपी विरेन्द्र नाग , संतोष नुरेटी , ओमकार कोरार्म को गिरफ्तार कर सोमवार की शाम 4 बजे न्यायालय भेजा